40 लाख में बिकता है विश्व का सबसे महंगा पानी, जानिए क्या है इसमें खास?






आपने विश्व की सबसे महंगी गाड़ी के बारे में सुना होगा अपने विश्व के सबसे महंगे फ़ोन के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप ने विश्व के सबसे महंगे पानी के बारे में सुना है जी हैं। हम बात कर रहे हैं विश्व के सबसे महंगे पानी की जिसकी एक बोतल की क़ीमत जान कर आप की आंखे फटी की फटी रह जायेगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं। विश्व का सबसे महंगा पानी एक लीटर पानी की कीमत है लाखो रुपये।




 5. बिलिंग H2O

इस कंपनी का पानी वसंत के मौसम में टेनेसी से लाया जाता है। इसकी बोतल शामपिन की बोतल की तरह खुलती है। इस कि बोतल में नग भी जेड हुए है। इस पानी की एक बोतल की क़ीमत 40 डॉलर लगभग 2600 रुपये की है।




4. हेलो किटी फिलिको 

यह एक जापान की कंपनी है। इस का पानी तो खास नही होता लेकिन जिस बोतल में पानी होता है। वह क्रिस्टल की बनी होती है। और बोतल के ढक्कन राजाओं के मुकुट की तरह होता है। इस लक्सरी पानी की बोतल की कीमत 100 डॉलर लगभग 6500 रुपए है।






 3. फिलिको

इसे भी उसी कंपनी ने बनाया है। लेकिन इस बोतल को चेस के राजा और रानी की आकृति दी गयी है। साथ ही इस बोतल के ढक्कन के मुकुट को बनाने में सोने का उपयोग किया गया है। इसके एक बोतल की कीमत 219 डॉलर लगभग 14000 से भी ज़्यादा है।


 2. कोना निगारी वॉटर

इस कंपनी के पानी को हवाई के समुद्र में से कई हज़ार फिट नीचे से निकला जाता है। फिर पानी को पीने लायक शुद्ध बनाया जाता है। कंपनी का दावा है कि इस पानी को पीने से तनाव, और वजन दोनो कम होता है। इसकी एक बोतल की क़ीमत 402 डॉलर लगभग 26000 रुपये है।




 1. एक्वा दी क्रिस्टाल्लो ट्रिब्यूटो ए मोदिग्लिआनी

इस कंपनी का पानी फिजी फ्रांस और आइसलैंड के बर्फ के पानी से मिलकर बना है। साथ ही इसमें 5 ग्राम 23 कैरेट के सोने के कर्ण मिलाये जाते है। इसकी बोतल सोने और अन्य आभूषणों की बनी होती है। इस कंपनी की एक पानी की बोतल की कीमत 60,000 डॉलर लगभग 38,70,000 रुपये की होती है।

No comments

Newsup. Powered by Blogger.