39 पत्नियों और 94 बच्चों, 14 बहु और 33 पोते-पोतियों के साथ 100 कमरों के मकान में रहता है यह भारतीय शख्स!



आज के वर्तमान समय में हर इंसान यही चाहता है कि उसका परिवार छोटे से छोटा हो। हालांकि इसके पीछे मंहगाई सबसे बड़ी वजह है। लेकिन इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो बड़े परिवार में भी खुशियां ढूंढ लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही परिवार से रूबरू कराने जा रहे हैं जिस परिवार में कुल 181 सदस्य हैं और सभी सदस्य ख़ुशी ख़ुशी एक साथ रहते हैं।



भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम के मिजोरम के बख्तवांग गांव में रहने वाले इस परिवार के मुखिया डेड जिओना है।
यह सभी एक 4 मंजिल 100 कमरे वाले माकन में एक साथ रहते है। 

इस घर में रोजाना 30 किलो चिकन, 60 किलो आलू व सौ किलो चावल पकाए जाते है। 

परिवार के मुखिया 66 वर्षीय डेड जिओना पेशे से कारपेंटर है। उन्होंने बताया की 17 साल की उम्र में जाथिआंगी से पहली शादी की थी। वह अब भी और शादियां करना चाहते है। उन्हें इस बात से खुशी मिलती है की उनका परिवार दुनिया में सबसे बड़ा है।

No comments

Newsup. Powered by Blogger.